फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी घाटी में बढ़ीं दुश्वारियां, बर्फबारी के कारण सुराल तक ही जा रही बस

Wed, 22 Oct 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय उपमंडल पांगी में ताजा हिमपात ने दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कई रूट प्रभावित हुए हैं। बताया जा रहा है कि सुराल रूट पर चलने वाली निगम की बस केवल सुराल तक ही जा सकी। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें करीब छह किलोमीटर की दूरी पैदल ही तय करके अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। वहीं, प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें