फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगीके अध्यापक, बच्चे आसानी से पढ़ेंगे विज्ञान विषय

Thu, 16 Nov 2023 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के पांगी में विज्ञान विषय पर कार्यशाला  के दौरान मौजूद अध्यापक और विद्यार्थी।संवाद
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान के अध्यापकों और बच्चों को विज्ञान विषय को सरल तरीके से पढ़ाने के लिए कार्यशाला शुरू हुई।
विज्ञापन

तीन दिवसीय हैंडस ऑन एक्टिविटी कार्यशाला का शुभारंभ आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल ने किया। उन्होंने बच्चों को विज्ञान विषय को अपनाने के लिए प्रेरित किया व विज्ञान विषय से जुड़े करियर विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने हिमकोस्ट, शिमला का इस दुर्गम क्षेत्र में कार्यशाला करने के लिए सराहना व आभर जताया। बताया कि कार्यशाला में विज्ञान प्रसार केंद्र से वैज्ञानिक डॉ. बी.के.त्यागी,साइंटिस्ट एफ और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मनीष कुमार अध्यापकों और बच्चों को सरल तरीके से विज्ञान विषय को पढ़ाने की विधि बताएंगे। कार्यशाला में 150 से 200 वैज्ञानिक प्रयोग समझाए जाएंगे। कार्यशाला के माध्यम से सरकार का प्रयास है कि विज्ञान अध्यापक,बच्चों को सरल तरीके से पढ़ाएं तथा प्रयोग करके बताएं। कार्यशाला में 80 अध्यापक व बच्चे भाग ले रहे हैं। इस दौरान हिमकोस्ट से सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर दीपशिखा गौर, असिस्टेंट कंट्रोलर फाइनेंस राजेश चौहान, टेक्निकल ऑफिसर उमेश पठानिया, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट शशि धर, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट पायल चौहान, जय गोपाल, विजेंदर कुमार, रूप राम व प्रधानाचार्य किलाड़ भगवान दास उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें