सलूणी (चंबा)। सलूणी में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर ने समापन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह लोगों के साथ किए गए वादे को भूल गई है। न तो महिलाओं को 1500 रुपये मिला है न ही बेरोजगारों को रोजगार मिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे अपने बूथ को मजबूत बनाएं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर सहित विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।