पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में पंचायत समिति के 15 नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह मिनी सचिवालय किलाड़ के सभागार में हुआ।
आवासीय आयुक्त पांगी अमनदीप सिंह ने सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। आवासीय आयुक्त ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और कहा कि पंचायत समिति ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। पंचायत समिति सदस्यों की सक्रिय भागीदारी, दूरदर्शी सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण से विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगा। क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। शपथ ग्रहण के दौरान सभी सदस्यों ने पूर्ण सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। संवाद