फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वेतन न मिलने पर हड़ताल पर जा सकते हैं आउटसोर्स कर्मी

Thu, 02 Apr 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की लगातार अनदेखी को लेकर कर्मचारियों ने बनाई योजना
विज्ञापन

चौगान नंबर चार में बैठक कर भविष्य के आंदोलन की बनाई रणनीति

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में नौकरी करने वाले आउट सोर्स कर्मचारी आगामी दिनों में हड़ताल पर जा सकते हैं।
वीरवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद इन कर्मचारियों ने चार नंबर चौगान में बैठक की। इसमें अपनी नई कार्यकारिणी को गठित करने पर चर्चा की। साथ ही तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने से पेश आ रही समस्या का समाधान करवाने के लिए योजना बनाई। जिस प्रकार से सरकार इन कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है, उसे देखते हुए अब इन कर्मचारियों ने भी हड़ताल करने का फैसला लिया है। आज के महंगाई के दौर में मुख्यमंत्री ने नियमित कर्मचारियों को कई प्रकार के तोहफे दिए हैं लेकिन कोरोना से अब तक नियमित कर्मचारियों के समान कार्य करने वाले आउट सोर्स कर्मचारियों को सरकार ने अनदेखा किया है। इन कर्मचारियों का कहना है कि कांग्रेस सरकार चुनाव से पहले कुछ ओर बातें कर रही थी लेकिन अब जो बातें की जा रही हैं वह उनके हित में नहीं हैं। आज के दौर में जहां कर्मचारी एक महीने का वेतन नहीं मिलने से परेशान हो जाता है। ऐसे हालातों में आउट सोर्स कर्मचारी तीन महीने से बिना वेतन कैसे काम कर रहे हैं। इस बारे में भी सरकार ने कोई चर्चा नहीं की है। स्कूलों में बच्चों की एडमिशन करवाना इन कर्मचारियों के लिए मुश्किल हो गया है। श्रम विभाग भी उनके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है। इस मौके पर रवि कुमार, कमल कुमार, रमेश, पूजा, किरण, सुरेश कुमार, नरेश सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें