फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वेलफेयर कमेटी के प्रधान के निलंबन पर आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा में वेलफेयर कमेटी के प्रधान उजागर सिंह के निलंबन को लेकर परिवहन कर्मचारियों में रोष है। शुक्रवार को हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति इकाई चंबा की बैठक का आयोजन किया गया। प्रधान चमन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वेलफेयर कमेटी की कार्यप्रणाली और प्रधान उजागर सिंह के निलंबन के मामले पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी वेलफेयर कमेटी से उसके कार्यकाल का हिसाब-किताब मांगने पर द्वेषभावना के चलते सर्वसम्मति से चुने गए वर्तमान प्रधान उजागर सिंह को झूठे और निराधार आरोपों के आधार पर निलंबित किया गया है। वर्तमान वेलफेयर कमेटी ने पिछले छह महीनों में जो भी कार्य किए हैं, वे पूरी पारदर्शिता और नियमों के अनुरूप किए गए हैं। कमेटी के कार्यों का पूरा विवरण कर्मचारियों के समक्ष उपलब्ध है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निगम प्रबंधन से मांग की गई कि उजागर सिंह का निलंबन तुरंत रद्द कर उन्हें ससम्मान बहाल किया जाए। साथ ही पुरानी कमेटी का लंबित हिसाब-किताब भी सार्वजनिक करवाया जाए। समिति ने चेतावनी दी कि यदि निगम प्रबंधन ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो कर्मचारी आगामी आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें