खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार समेत दो पंचायतों के लोग दो किमी चलकर पनिहार से पानी ढोने को मजबूर हैं। ऐसे में ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई हैं। ग्रामीणों मनोज कुमार, चमन लाल, धनी राम, कृष शर्मा, चंद्रेश कुमार, प्रदीप, पृथी चंद, सोनू कुमार आदि का कहना है कि ग्राम पंचायत खज्जियार, सिंगी और कोहलड़ी की 10,000 की आबादी में पानी के लिए हाहाकार मच गया है।
जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता ज्ञान चंद का कहना है कि भारी बारिश से विभिन्न जगहों पर पाइप लाइन टूटने से ऐसी समस्या हुई है। कर्मचारी व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जुटे हैं।