फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चिट्टे के मुख्य सरगना से जुड़े अन्य लोगों का भी होगा अब पर्दाफाश

Fri, 01 May 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य आरोपी को अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन


चिट्टा बेचने व खरीदने वाले लोगों नहीं बख्शा जाएगा : एसपी

संवाद न्यूज़ एजेंसी

चंबा। चिट्टे के साथ पकड़े गए मुख्य सरगना को अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। वीरवार को पुलिस ने उसे 12 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा था।
शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया। उसके जरिये पुलिस इस नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों को भी बेनकाब कर सकती है। आरोपी चुराह में युवाओं को चिट्टा बेचता था, ऐसे में उसके ऊपर पुलिस की काफी दिनों से निगरानी थी। वीरवार को जब तीसा थाना की पुलिस टीम पंगोला नाला में गश्त पर थी तो उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि युसफ खान पुत्र निवासी गांव नेरा डाकघर गनेड़ तहसील चुराह अपनी गाड़ी नंबर एच पी 01 सी -2359 में सवार होकर थल्ली की तरफ गया है। उसके पास चिट्टा भी है। भरमाणी नजदीक थल्ली में पुलिस ने उसे दबोच लिया, पहले वह तलाशी को लेकर आनाकानी करने लगा, लेकिन जब पुलिस ने उसकी कार की तलाशी ली तो 12 ग्रांम चिट्टा बरामद हुई। आरोपी ने वहां से भागने की नाकाम कोशिश भी करनी चाही। लेकिन, पुलिस ने उसे भागने का मौका ही नहीं दिया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि चिट्टे का अवैध कारोबार करने वाले लोगों पर पुलिस की पूरी निगरानी है। ऐसे लोगों को पकड़कर सीधे जेल में डाला जाएगा। चिट्टा एक ऐसा नशा है जोकि युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर देता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें