फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बेकार लकड़ियां एकत्र कर किया कैंप फायर का आयोजन

Mon, 10 Nov 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पीएम श्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में एनएसएस शिविर का आगाज हुआ। शाम के समय छात्रों ने विद्यालय परिसर से बेकार लकड़ियां और अन्य सामग्री एकत्र की और एक कैंप फायर का आयोजन किया। इस मौके पर सूरज शाह और एनएसएस परियोजना अधिकारी पवन कुमार मौजूद रहे। उन्होंने एनएसएस के उद्देश्यों, आदर्श वाक्य और महत्व के बारे में बहुमूल्य जानकारी साझा की और स्वयंसेवकों को समर्पण और अनुशासन के साथ समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। औपचारिक उद्घाटन के बाद स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में सामान्य स्वच्छता गतिविधियों में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें