फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ठेंगे पर आदेश ... सुबह हटाईं, शाम को फिर सज गईं रेहड़ियां

Wed, 14 Feb 2024 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा पोस्ट ऑफिस के पास दोपहर बाद  सजाई गई रेहड़ियां।संवाद
विज्ञापन
चंबा। शहर में रेहड़ी-फड़ी धारक जिला प्रशासन के निर्देशों को भी ठेंगे पर रख रहे हैं। जिला डाकघर चंबा के पास दो दिन लगातार सुबह के समय नगर परिषद के अधिकारी रेहड़ी-फड़ी धारकों पर कार्रवाई करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

इन्हें मौके से हटाया भी गया, लेकिन अफसरों के जाने के बाद शाम को फिर बाजार वैसे ही सज गया। शहर में अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी-फड़ी धारकों पर नगर परिषद शिकंजा नहीं कस पाई है। अतिक्रमणकारी शायद नगर परिषद के नरम रवैये का फायदा उठाकर नियमों को ताक पर रख रहे हैं। दूसरी ओर, अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त है। प्रशासन ने नगर परिषद को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नगर परिषद के अधिकारी निरीक्षण करने के लिए जा रहे हैं, लेकिन उनके वहां से वापस आते ही अतिक्रमण कारी फिर से अपना सामान सजा लेते हैं।
बीते दिनों उपायुक्त ने शहर के कसाकड़ा वार्ड का निरीक्षण किया था। इसके बाद जब वापस डाकघर के समीप औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर परिषद को अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को हटाने के निर्देश जारी किए। नगर परिषद की टीम निरीक्षण करने पहुंची तो रेहड़ियां हटा दी गईं। इसके बाद दोबारा रेहड़ियां सजा दी गईं। बुधवार को भी टीम निरीक्षण करने गई, मगर टीम के लौटते ही रेहड़ियां दोबारा सज गईं। गौरतलब है कि शहर में अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। मामले में सख्त कार्रवाई न होने से अतिक्रमण कारियों को हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि शहर में अतिक्रमण गंभीर मसला है। इस मामले को लेकर कार्रवाई करने के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। नगर परिषद को सख्त कार्रवाई करने और पुलिस टीम को साथ लेने के बारे में कहा जाएगा।

नगर परिषद के सेनेटरी सुपरवाइजर निखिल कुमार ने कहा कि प्रशासन के आदेशानुसार टीम निरीक्षण कर रही है, मगर लोग नहीं मान रहे हैं। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन

चंबा पोस्ट ऑफिस के पास दोपहर बाद  सजाई गई रेहड़ियां।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें