फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ऑपरेशन थियेटर में पानी की कमी, टालने पड़े ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। 48 घंटों से पेयजल की आपूर्ति बंद रहने से उपचाराधीन मरीजों और उनके तीमारदारों को खासी परेशानी हुई। मरीज को अपनी प्यास बुझाने के लिए मेडिकल कॉलेज परिसर से बाहर जाकर ढाबों और दुकानों से बोतलों में पानी लाना पड़ा।
हैरत की बात है कि जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लोगों के स्वास्थ्य लाभ के लिए स्थापित मेडिकल कॉलेज चंबा में पेयजल की आपूर्ति बहाल रखना अब चुनौती बनता जा रहा है। मेडिकल कॉलेज स्थित ऑपरेशन थियेटर में भी पानी के अभाव में सोमवार सुबह के समय होने वाले ऑपरेशन टालने पड़ गए। आखिकार दोपहर बाद कुछ हद तक पेयजल की आपूर्ति सुचारू होने पर चिकित्सीय टीम ने ऑपरेशन आरंभ किए। उसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के अधिकारी जलशक्ति विभाग की मुख्य पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त होने का तर्क देकर अपनी बात रख रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल में बुजुर्ग माता उपचाराधीन हैं। शनिवार से पानी की आपूर्ति बंद होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। दुकानों से पानी लाकर उन्हें पिलाने के लिए मजबूर होना पड़ा। -नीता कुमारी, साहो निवासी।

पेयजल की आपूर्ति न होने के कारण रिश्तेदार का सोमवार सुबह होने वाला ऑपरेशन चिकित्सकों को टालना पड़ा। आखिरकार दोपहर बाद पेयजल की आपूर्ति कुछ देर के लिए बहाल होने पर ही ऑपरेशन संभव हो पाया। -अमित कुमार, सुंडला निवासी।

मेडिकल कॉलेज में कहने को तो जलभंडारण टैंक है। बावजूद इसके पेयजल की सप्लाई बाधित होना समझ से परे है। रविवार और सोमवार को मरीज दुकानों से पानी लाने को मजबूर दिखे। -अजय कुमार, उदयपुर निवासी ।

मेडिकल कॉलेज में पानी के अभाव में उपचाराधीन मरीजों को बर्तन धोने के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं हो पाया। मरीज और तीमारदार शौचालय आदि का भी इस्तेमाल नहीं कर पाए। मजबूरन सुलभ शौचालयों का रुख करना पड़ा। बजरो राम, भरमौर निवासी।
विज्ञापन

इनसेट
जलशक्ति विभाग की मुख्य पेयजल लाइन चामुंडा देवी मंदिर के पास क्षतिग्रस्त होने से यह नौबत पेश आई। शनिवार शाम को आपूर्ति बंद हो जाने से भंडारण टैंकों में एकत्रित पानी भी खत्म हो गया था। बहरहाल, पेयजल की आपूर्ति बहाल हो चुकी है। देवेंद्र कुमार, कार्यकारी एमएस, मेडिकल कॉलेज चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें