फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सिर्फ 64 परिवारों ने किया पंचायत विभाजन का विरोध

विज्ञापन
चंबा उपायुक्त का ज्ञापन देने के बाद बात करते गांव ब्रेही के बा​शिंदे।संवाद
विज्ञापन
ग्रामसभा में जताई आपत्ति, 92 फीसदी लोग नहीं पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ब्रेही पंचायत के विभाजन को लेकर हो रहे विरोध में एक अहम बात सामने आई है। उपायुक्त ने पंचायत विभाजन के बाद 13 मार्च को विशेष ग्रामसभा बुलाने के निर्देश दिए। उसमें पंचायत विभाजन करने या न करने को लेकर प्रस्ताव पास होना था लेकिन ग्राम सभा में केवल आठ प्रतिशत लोग ही पहुंचे। 92 प्रतिशत लोगों ने इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई है। इससे यह पता लगता है कि 92 फीसदी लोगों को विभाजन करने या न करने से कोई आपत्ति नहीं है। यह बात स्थानीय निवासी केवल जरयाल ने कही। उन्होंने कहा कि पंचायत का जो विभाजन हुआ है, उससे अधिकतर लोग सहमत हैं। चंद लोग ही इसका विरोध कर रहे हैं। प्रशासन को बहुमत का साथ देते हुए और लोगों की सुविधा को देखते हुए इस विभाजन को लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोगों को पंचायत विभाजन से कोई आपत्ति होती तो उन्होंने विशेष ग्रामसभा में एकमत होकर विभाजन का प्रस्ताव पारित करना था। इसके लिए 186 परिवारों की जरूरत थी, क्योंकि पंचायत में 733 परिवार हैं। विभाजन का विरोध करने के लिए केवल 64 परिवार ही पहुंचे। ऐसे में यह साफ जाहिर होता है कि अधिकतर परिवारों को इस विभाजन से कोई आपत्ति नहीं है। अगर इस निर्णय से आपत्ति होती, तो निश्चित रूप से ग्रामसभा में भारी संख्या में लोग भाग लेते और पूर्ण बहुमत के साथ अपना विरोध दर्ज करवाते। यदि लोग विभाजन से संतुष्ट हैं तो इसे स्वीकार्य माना जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें