चंबा कॉलेज प्राचार्य को एडमिशन पोर्टल खुलवाने को लेकर ज्ञापन देते एनएसयूआई के कार्यकर्ता।छात्र
चंबा। कॉलेजों में दोबारा दाखिलों के लिए पोर्टल खुलवाने की मांग को लेकर एनएसयूआई चंबा ने चंबा कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से सरदार पटेल यूनिवर्सिटी प्रबंधन को ज्ञापन भेजा। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि जिस समय एसपीयू मंडी ने छात्रों को एडमिशन का समय दिया गया था। उस समय जिला प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा था। भारी बारिश और भूस्खलन होने के कारण जिला के सभी कॉलेज बंद रहे। इतना ही नहीं 10 दिन तक नेटवर्क भी उपलब्ध नहीं था। इसी वजह से छात्र एडमिशन नहीं ले सके। लिहाजा छात्र हित को ध्यान में रखते हुए दाखिलों के लिए पोर्टल को खोला जाए, ताकि छात्र दाखिला ले सकें। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष आर्यन, जिला महासचिव रोशन, सचिव शानू, युवराज, कैंपस उपाध्यक्ष अभी, महासचिव अजय और अन्य साथी मौजूद रहे।