फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन ओपीडी में विशेषज्ञ एक, कतारों में मरीज

Wed, 23 Nov 2022 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

विशेषज्ञों की कमी के चलते मरीजों को कतारों में खड़े होकर स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में फर्श पर बैठे मरीज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में चिकित्सकों की कमी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि विशेषज्ञों की कमी के चलते मरीजों को कतारों में खड़े होकर स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को मेडिसन ओपीडी में एक ही विशेषज्ञ होने के कारण मरीजों को अपनी जांच करवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक मरीजों की ओपीडी के बाहर कतारें लगी रहीं। एक विशेषज्ञ को ओपीडी में मरीजों की रिपोर्ट देखने और दवाई को लेकर परामर्श देने में काफी समय लग रहा था। इसके चलते कतारों में खड़े मरीजों की परेशानी और बढ़ गई। जांच में हो रही देरी से परेशान कुछ मरीज ठंडे फर्श पर ही बैठ गए। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हुई।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञों की तैनाती को लेकर जिले के लोग सरकार से लंबे समय से मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक सरकार ने उनकी मांग को पूरा नहीं किया है। मेडिसिन विभाग में तैनात विशेषज्ञ मरीजों की संख्या के सामने कम पड़ रहे हैं। इसलिए इस विभाग में चार से पांच अन्य विशेषज्ञों की तैनाती होना जरूरी है। मरीजों सुरेखा देवी, सुनीता कुमारी, हंसराज, सुरेंद्र और मनोज कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीज दूरदराज के क्षेत्रों से अपना इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं क्योंकि जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में उन्हें मेडिसन विशेषज्ञों की सेवाएं नहीं मिलती हैं। इन विशेषज्ञों से इलाज करवाने के लिए उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज आना पड़ता है। उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि यहां विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाई जाए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि विशेषज्ञों की कमी का मामला सरकार के विचाराधीन है। कहा कि पहले की तुलना में यहां विशेषज्ञों की संख्या बढ़ी है। आगामी दिनों में यहां अन्य विशेषज्ञों की तैनाती हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें