फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-करियां मार्ग पर बस की टक्कर से व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-करियां मार्ग पर हरदासपुरा चौक के समीप निजी बस की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। यह हादसा रविवार सुबह सामने आया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घायल की पहचान जर्म सिंह निवासी गांव मुचियाड़ी डाकघर हरदासपुरा तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। व्यक्ति सरकारी बस में सवार होने जा रहा था इसी दौरान निजी बस की टक्कर से घायल हो गया। मुख्य आरक्षी गैस लाल ने बताया कि समझौता होने के चलते मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें