फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नैणीखड्ड के पास पिकअप और टिपर के बीच टक्कर से एक घायल

Mon, 04 Sep 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत।
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट उच्चमार्ग पर नैणीखड्ड के समीप एक पिकअप वाहन और टिपर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक की बाजू में चोटें आई हैं। यह हादसा रविवार देर रात को हुआ। घायल पिकअप चालक की पहचान विजय कुमार पुत्र बजरो राम गांव सुलिया धरवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बनीखेत से सेब से भरी पिकअप पंजाब की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से एक टिपर गृह सामग्री का सामान लेकर आ रहा था। इस बीच, सेब से लदी पिकअप के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और टिपर को सामने से टक्कर मार दी। वाहनों की टक्कर में पिकअप चालक के बाजू में गहरी चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। बकलोह पुलिस चौकी में हादसे की सूचना दी गई। घायल को स्थानीय लोगों ने एक निजी वाहन से हरिगिरी अस्पताल कमलाड़ी पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार देकर नूरपुर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस ने भादंसं की धारा 279,337,187 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। टिपर चालक अर्जुन कुमार गांव उदयपुर चंबा का रहने वाला है। डीएसपी हेमंत ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें