फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आठ घंटे अंधेरे में रहे डेढ़ सौ गांव, 36 ट्रांसफार्मर बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ घंटे अंधेरे में रहे डेढ़ सौ गांव, 36 ट्रांसफार्मर बहाल
विज्ञापन

भटियात और चंबा में बारिश से ठप हो गई थी व्यवस्था

चंबा। जिले के भटियात और चंबा मंडल में भारी बारिश के कारण 36 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए। इसके चलते करीब डेढ़ सौ गांवों में अंधेरा पसर गया। देर रात हुई भारी बारिश के कारण समस्या हुई। सुबह सूचना मिलने के बाद बोर्ड की टीमों ने ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। करीब आठ घंटे इन गांवों में अंधेरा पसरा रहा। जानकारी के अनुसार भटियात क्षेत्र में 28 और चंबा मंडल के तहत आठ विद्युत ट्रांसफार्मर भारी बारिश के कारण बंद पड़ गए थे। चंबा में पिछले दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। इसके चलते व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें