फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कियाणी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

Wed, 27 Mar 2024 07:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कियाणी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
विज्ञापन

चंबा। शिक्षा खंड कियाणी में निरक्षरों को साक्षात्कार करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर खंड प्रारंशिक्षा अधिकारी गेसू बख्शी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित तीस स्वयंसेवकों को संबोधित किया। साथ ही इस अभियान के बारे में जानकारी दी। बताया कि इस कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तर पर निरक्षरों की सूची तैयार कर ली है। कार्यक्रम अधिकारी गजेंद्र ठाकुर ने भी अपने विचार प्रकट किए। संवाद
विज्ञापन


बूथ लेवल अधिकारियाें की बैठक आयोजित
चंबा। एसडीएम कार्यालय चंबा में बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने की। बैठक में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों को आगामी लोस चुनावों को लेकर जानकारी दी गई। साथ ही चुनावों के दौरान किस तरह से कार्य करना है, बारे अवगत करवाया गया। एसडीएम ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के मत बनाने बारे भी निर्देशित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें