चंबा। हटली बैरियर पर पुलिस ने गाड़ी से एक पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
इसके साथ ही पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने हटली बैरियर पर नाका लगाया था। इसी दौरान एक गाड़ी वहां आई, जिसे चेकिंग के लिए रोका गया। गाड़ी को अंकुश मेहरा निवासी बलाणा चला रहा था।
चेकिंग करने पर गाड़ी से पुलिस को एक पेटी शराब की बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त करने के साथ चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।