फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 13.72 ग्राम चिट्टा के साथ एक गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी/चंबा। नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान शनिवार को डल्हौजी पुलिस ने एमईएस पाइपलाइन मार्ग पर एक व्यक्ति को 13.72 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी जगबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस की गाड़ी को देखकर वहां जा रहा व्यक्ति घबरा गया और उसने कोई सामान सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस टीम ने सामान उठाया और व्यक्ति की तलाशी ली। इस दौरान उससे 13.72 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। व्यक्ति की पहचान विक्रम (36) पुत्र सुखदेव निवासी निचली मंगली डाकखाना रामगढ़ साहनेवाल जिला लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें