न्यायालय में पेश करने पर मिला पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, होगी पूछताछ
पुलिस टीम अब जल्द सुलझा सकती है युवक के निर्मम हत्या की गुत्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। युवक में क्षत-विक्षत शव का बोरे में डालकर नाले में फेंकने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे रविवार को न्यायालय में पेश करने पर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस रिमांड के दौरान अब पुलिस व्यक्ति से अपने स्तर पर गहनता से पूछताछ करेगी। जल्द ही हत्या के इस मामले की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।
ग्राम पंचायत भांदल के थरोली निवासी मनोहर लाल पुत्र रामू को अधवार से मंगलवार को घर के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान बीच में मनोहर लाल रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। मनोहर के परिजनों ने अपने स्तर पर युवक को हर जगह तलाशने की हर संभव प्रयास किया, लेकिन कहीं पर भी उसका कोई अता पता नहीं चला। आखिरकार युवक के परिजनों ने पुलिस में युवक के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। ऐसे में शुक्रवार को बोरी में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों संग पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची। जहां पर ग्रामीणों के आग्रह पर फोरेेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम के मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित करने के बाद शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को पुलिस ने सुपुर्द किया। मामले की जांच करते हुए पुलिस टीम ने दो नाबालिग लड़कियों और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। जिसके तहत व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।