फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दुकान के मलबे की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, वाहन दबे, दो घायल

Mon, 14 Aug 2023 08:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में भारी बारिश के चलते भटियात की रायपुर पंचायत में मलबे के नीचे दबे बुजुर्ग को निकालने की
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। मौसम को लेकर विभाग की चेतावनी के बीच भारी बारिश ने कहर बरपा दिया है। भटियात विधानसभा की ग्राम पंचायत रायपुर में दुकान से सामान खरीद रहे 73 वर्षीय बुजुर्ग की दबने से मौत हो गई। जबकि, कामला से द्रम्मनाला ड्यूटी पर जा रहे दो लोग चीड़ का पेड़ गिरने से चोटिल हो गए। घायलों को टांडा में दाखिल करवाया गया है। खरगट और टिकरी पंचायतों के बीच स्थित खखरून गांव में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से गोशाला समेत गाय और एक बोलेराेे गाड़ी बह गई। वहीं भूस्खलन से पिकअप वाहन, स्कूटी और बाइक भी मलबे में दब गए। काथला पंचायत में सड़क किनारे पार्क गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10:00 बजे के करीब गांव नडली में दुकान से सामान खरीद रहे 73 वर्षीय केसर सिंह पुत्र रूहेला निवासी नडली की अचानक नाले में जलप्रवाह बढ़ने से हुए भारी भूस्खलन से मलबे में दबने से मौत हो गई। हालांकि अचानक नाले में आई बाढ़ की आवाज सुनकर दुकान के मालिक समेत अन्य ग्राहकों ने वहां से भागकर जान बचाई। बुजुर्ग के दबने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से लापता बुजुर्ग को तलाशने का अभियान तेज किया गया। दोपहर बाद 3:00 बजे के बाद ग्रामीणों ने मलबे के ढेर में दबे मृत बुजुर्ग का शव निकाला। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। भियोरा स्थित पांच मेगावाट क्षमता के हाइड्रोप्रोजेक्ट में कार्यरत 46 वर्षीय हृदयराम पुत्र गोपी राम और 36 वर्षीय सुरेश राम, पुत्र परसराम निवासी काथला गाड़ी में सवार होकर सुबह साढ़े छह बजे जा रहे थे। अचानक काथला से आगे सड़क बंद होने पर दोनों गाड़ी में ही बैठकर सड़क खुलने का इंतजार करने लगे। इस दौरान अचानक चीड़ का पेड़ गिरने से वे बुरी तरह से चोटिल हो गए। दोनों वहां से निकल कर जैसे-तैसे घर पहुंचे। जहां से परिजन उन्हें पालकी में उठाकर नाले को पार कर शाहपुर अस्पताल ले गए। यहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। टांडा मेडिकल कॉलेज में दोनों चोटिल उपचाराधीन हैं।

चंबा-जोत-चुवाड़ी सड़क 15 जगह बंद है। तुन्नूहट्टी- लाहडू-नुरपुर-सिहुंता मार्ग जगह-जगह बंद है। तुन्नूहटटी- लाहडू मार्ग पर नागमौर और नरौलाधार में बार-बार भूस्खलन हो रहा है। भरमौर-पठानकोट हाईवे कटोरी बंगला से आगे बार-बार बंद हो रहा है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इसे बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन

भारी बारिश के बाद हाईवे समेत सड़कों के बंद होने से दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुएं दूध, अंडा, ब्रेड की सप्लाई सोमवार को जिला मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाई। इससे लोगों को परेशानी हुई।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि 12 से 14 अगस्त तक मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश से सड़कें बंद होने और उन्हें खोलने का क्रम बदस्तूर जारी है। बार-बार हो रहे भूस्खलन से पहाड़ियां कच्ची हो चुकी हैं। कहा कि लोग जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला प्रशासन के सोशल मीडिया पेज को चेक कर ही यात्रा करें। कहा कि लोग बेवजह घरों से बाहर निकलने में परहेज करें।

जिले में 62 सड़कें, 74 ट्रांसफार्मर और 44 पेयजल योजनाएं बाधित पड़ी हुई हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग की टीमें पटरी से उतरी व्यवस्थाओं को सुचारु करने में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें