फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार अपडेट के कार्य में तेजी लाएं अधिकारी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय में आधार निगरानी समिति की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। उन्होंने जिले के सभी आधार केंद्रों की संचालन एजेंसियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आधार अपडेट के कार्य में तेजी लाने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलेभर में 0 से 5 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के आधार बनाने के लिए विशेष बल दिया जाए। इसके अलावा 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के आधार कार्ड बायोमेट्रिक अपडेट करना जरूरी है। अगर किसी व्यक्ति का आधार कार्ड बायोमेट्रिक अपडेट नहीं होता है, तो उसे भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यूपीएससी, नीट और आईआईटी के अलावा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को करने के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने उपनिदेशक प्रारंभिक और उच्च शिक्षा को आधार केंद्रों की संचालन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर स्कूलों में निरंतर समय-समय पर आधार कैंप आयोजित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें