फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में अधिकारी बखूबी निभाएं अपना दायित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत चुराह निर्वाचन क्षेत्र में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दूसरा चुनावी पूर्वाभ्यास करवाया गया। पूर्वाभ्यास में 662 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इनमें 171 पीठासीन अधिकारी, 128 सहायक पीठासीन अधिकारी, 328 मतदान अधिकारियों के अतिरिक्त 12 सेक्टर ऑफिसर और 23 सूक्ष्म पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से पूर्वाभ्यास में चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपने सभी प्रकार के संदेह दूर करने की अपील की। कहा कि चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करें और चुनाव को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र तौर पर संपन्न करवाने में अपना सहयोग दें।
उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित उनकी ड्यूटी के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ईवीएम, वीवीपैट मशीन और चुनाव दिवस प्रबंधन प्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम चुराह गिरीश सुमरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें