चंबा मिंजर मेले के बाद आयेाजित समारोह के दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित करते सदर विधायक नीरज नैय
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का चार अगस्त को विधिवत समापन हो गया। पांच अगस्त को चौगान मैदान में एक संक्षिप्त सम्मान समारोह करवाया गया। इसमें सदर के विधायक नीरज नैय्यर मुख्य अतिथि थे।
उन्होंने मेले के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रशासनिक, विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा खेल गतिविधियों में शामिल पदाधिकारियों और खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने मेले के आयोजन से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और जिला वासियों को बधाई दी। इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, एसडीएम अरुण शर्मा, एसी टू डीसी पृथ्वी पाल सिंह के अलावा पुलिस और प्रशासन संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।