फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ओड़ा की टीम ने मायनिंग इलेवन को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सीटी स्पोटर्स
विज्ञापन


ओड़ा की टीम ने मायनिंग इलेवन को दी शिकस्त
मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत हुए मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत दो मैच खेले गए। पहले मैच में ओड़ा की टीम ने मायनिंग क्लब को 16 रनों से हराया। दिन के दूसरे मैच में जंबो इलेवन की टीम ने सरोटी इलेवन को आठ विकेट से शिकस्त दी। यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दी। पहले मैच में ओड़ा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 122 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक बॉबी ने 35 और अंकू ने 23 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मायनिंग इलेवन की टीम 106 रन पर ही सिमट गई। मायनिंग इलेवन की ओर से अभि ने 49 और दक्ष ने 19 रनों की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। दिन के दूसरे मैच में सरोटी इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 61 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जंबो इलेवन की टीम ने सात ओवराें में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें रोहित ने 18 और यमराज ने 15 रन बनाए। दोनों विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें