चंबा के चुराह में वन भूमी से सर्वसम्मति से कब्जे छोड़ने के बाद टीम और लोग।संवाद
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह के तहत वन विभाग की सख्ती पर वन भूमि पर कब्जा जमाए बैठे लोगों ने खुद ही कब्जे हटा दिए हैं। वन विभाग की टीम जब फील्ड में पहुंची तो पाया कि तीन लोगों ने वन बीट थल्ल, नागनी और बाड़ा में वन भूमि पर कब्जा किया था। इसके बाद लोगों ने गलती मानी और कब्जे हटाए। विभाग ने इन लोगों से माफीनामा भी लिया और संयुक्त बयान दर्ज किए हैं। इस मौके पर जुंगरा पंचायत उप प्रधान सुख देव और वन रक्षक किशोरी लाल और पुनीत कुमार मौजूद रहे। बीट ऑफिसर टेक चंद ने कहा कि वन भूमि पर तीन लोगों ने कब्जे किए थे। वे हटा दिए हैं। विभाग की यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।