फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, केरल, पंजाब के ऑब्जर्वर संभालेंगे व्यवस्था

Wed, 22 May 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, केरल और पंजाब के आब्जर्वर चंबा-कांगड़ा, मंडी संसदीय सीट पर होने वाले चुनावों के तहत जिले में मोर्चा संभालेंगे।
विज्ञापन

दो लोकसभा सीटों पर जिला चंबा में छह ऑब्जर्वर बनाए गए हैं। ये आब्जर्वर 2000 से 2011 के आईएएस, आईपीएस और आईआरएस अधिकारी हैं। चुनावों के चलते एक्सपेंडिंग ऑब्जर्वर, जनरल ऑब्जर्वर और पुलिस ऑब्जर्वर के रूप में व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। चंबा पहुंचने के बाद ये ऑब्जर्वर अब अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। लोकसभा चुनाव में चंबा-कांगड़ा संसदीय सीट के लिए जिला चंबा के चुराह, चंबा, डलहौजी और भटियात 2000 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल तिवारी, मंडी संसदीय सीट के लिए भरमौर विधानसभा क्षेत्र में 2011 बैच के आईएस अधिकारी वीनित नंदवाल जनरल आब्जर्वर के रूप में चुनावों में समस्त व्यवस्थाओं पर निगरानी रखेंगे। इसके अलावा एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर के रूप में बैच 2005 के आईआरएस अधिकारी मंडी संसदीय सीट के तहत भरमौर और बैच 2011 के आईआरएस अधिकारी प्रतिभा चौधरी चुराह, चंबा, डलहौजी और भटियात में लोस चुनावों के दौरान प्रत्याशियों के लिए चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित 95 लाख तक के खर्च से अधिक बजट रैलियों, धाम, सभाओं, विज्ञापन, के अलावा कार्यक्रमों, रैलियों, सभाओं के आयोजन के दौरान छोटी से लेकर बड़ी चीज के खर्च का लेखे-जोखे पर नजर रखेंगे। पुलिस ऑब्जर्वर के रूप में 2006 बैच के आईपीएस ऑफिसर बी समोदेसवरी विधानसभा क्षेत्र चुराह, चंबा, डलहौजी और भटियात, जबकि 2009 बैच के आईपीएस ऑफिसर मंजूनाथ जनजातीय क्षेत्र भरमौर में चुनावों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगी। जिला चंबा में विभिन्न ऑब्जर्वर ने पहुंचने के बाद अब अपना-अपना मोर्चा संभाल कर कार्य आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें