फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हटी आपत्ति, चौगान वार्ड से चुनाव लड़ सकेंगी तन्वी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चुनाव के लिए छंटनी प्रक्रिया के दौरान एक उम्मीदवार पर लगी आपत्ति को प्रशासन ने हटा दिया है। प्रशासन की ओर से सुनवाई के बाद यह निर्णय लिया गया है। दरअसल, चौगान वार्ड से नामांकन भरने वाली तन्वी मिर्जा के खिलाफ विपक्षी उम्मीदवार ने जाति प्रमाण पत्र का प्रयोग कर कम शुल्क जमा करवाने का आरोप लगाया था। लिहाजा, इस पूर मामले की सुनवाई के बाद प्रत्याशी को क्लीन चिट दे दी गई है। तन्वी मिर्जा अब चुनाव लड़ सकेंगी। गौरतलब है कि अब 11 वार्डों के लिए 38 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरेंगे। हालांकि, अभी तक नाम वापस लेने का समय छह मई को निर्धारित किया गया है। नाम वापसी के बाद शाम के वक्त प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न वितरित कर दिए जाएंगे। इसके बाद शहर के 11 वार्डाें में चुनावी प्रचार रफ्तार पकड़ेगा। एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती का कहना है कि सुनवाई के बाद आपत्ति हटा दी है, अब वह चुनाव लड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें