चंबा। स्टाफ नर्स के नाम को बदलकर नर्सिंग अफसर किया जाए। इसके अलावा नर्सों की पदोन्नति अवधि को पांच से आठ वर्ष तय की जाए। मांग को लेकर राज्य स्टाफ नर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल से मिला। एसोसिएशन की राज्य प्रेस सचिव अलका ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है कि वार्ड सिस्टर को सीनियर नर्सिंग अफसर और मेटरन को चीफ नर्सिंग अफसर का नाम दिया जाए। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी मांग को वह पूरा करने का पूर्ण प्रयास करेंगे। इसको लेकर कैबिनेट में अवश्य चर्चा की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी मांग रखी कि स्टाफ नर्सों की भर्ती आउटसोर्स के बजाय नियमित रूप से की जाए। इसलिए आउटसोर्स भर्ती को बंद किया जाए। इस मौके पर एसोसिएशन की जिला महासचिव ममता धीमान और सरोज ठाकुर उपस्थित रहे।