फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रविवार की छुट्टी के दिन भरमौर में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

Sat, 31 Aug 2024 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
मणिमेहश यात्रा के दौरान चौरासी परिसर पर आराम करते शिव भक्त: जागरूक पाठक
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान शनिवार को श्रद्धालुओं की आवाजाही में काफी बढ़ोतरी हो गई। करीब दो से तीन हजार श्रद्धालुओं ने शनिवार को मणिमहेश डल झील का रुख किया।
विज्ञापन

मौसम साफ होने और रविवार को छुट्टी होने के चलते काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मणिमहेश डल झील के लिए रुख किया। सर्वप्रथम श्रद्धालु भरमौर पहुंचे। यहां चौरासी परिसर में शीश नवाया। साथ ही कुछ समय के लिए आराम भी किया। इसके बाद आगे की यात्रा श्रद्धालुओं ने शुरू की।
जानकारी के अनुसार तीन दिनों तक भरमौर सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई है। इसके चलते श्रद्धालुओं की संख्या जन्माष्टमी स्नान के बाद कुछ हद तक कम हुई। बारिश के दौरान श्रद्धालुओं ने मणिमहेश के लिए कूच करने से परहेज किया, मगर शनिवार को मौसम साफ और रविवार की छुट्टी होने के चलते काफी संख्या में श्रद्धालु भरमौर पहुंचे और दर्शन के बाद मणिमहेश के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पवित्र मणिमहेश डल झील में राधाष्टमी का शाही स्नान 11 सितंबर को होगा। शुभ मुहूर्त के तहत हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। अधिकतर शिव भक्त हड़सर से होते हुए मणिमहेश पहुंचते हैं। कुछ श्रद्धालु वाया कलाह भी मणिमहेश के लिए आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन

एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि शनिवार को खासी आवाजाही हुई। कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें