चंबा के चुवाड़ी कॉलेज में विश्व नदी दिवस के अवसर पर सफाई करते एनसीसी कैडेट।स्त्रोत:संवाद
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने विश्व नदी दिवस पर प्राकृतिक जलस्रोत की साफ-सफाई की। कार्यक्रम का आगाज कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीएल भाटिया ने किया।
उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जिम्मेदारी का महत्व बताया और कैडेट्स को इस महत्वपूर्ण पहलू के प्रति सजग रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद स्वयंसेवियों को जल स्रोत के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम में केयर टेकिंग ऑफिसर जितेंद्र ठाकुर के साथ सहायक प्राध्यापक आशीष कुमार भी मौजूद रहे। संवाद