फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब दोबारा ब्लास्टिंग कर पूरी पहाड़ी गिराएगा विभाग

Sun, 21 Apr 2024 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में बंद पड़े खड़ामुख-होली मार्ग को बहाल करने में जुटे कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
होली (चंबा)। खड़ामुख-होली मार्ग पर पांच दिन बाद भी वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो पाई है। इससे ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

हालांकि, उम्मीद की जा रही थी कि रविवार तक मार्ग बहाल हो जाएगा, मगर ऐसा नहीं हो पाया है। एक तरफ सड़क पर भारी-भरकम मलबा गिरा है, दूसरी तरफ पहाड़ी से भूस्खलन का क्रम भी जारी है। पहाड़ी से मलबा गिराने के लिए पानी की बौछार के साथ बीते दिन ब्लास्टिंग की जा चुकी है। अब लोक निर्माण विभाग दोबारा ब्लास्टिंग करने की योजना बना रहा है। विभाग का अनुमान है कि ब्लास्टिंग से पूरी पहाड़ी गिर जाएगी और फिर पहाड़ी से भूस्खलन नहीं होगा। कुल मिलाकर मार्ग बंद होने से अब लोगाें की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों से यह मार्ग बंद पड़ा हुआ है। विभाग की ओर से सुहागां गांव के समीप हुए भूस्खलन रोकने के लिए प्रयास तो किए हैं, मगर अभी तक इसका सकारात्मक परिणाम नहीं निकले र्है। मार्ग पर भूस्खलन जारी है। ऐसे में मशीनरी सड़क पर गिरे मलबे को हटाने में असमर्थ है। ग्रामीणों में राज कुमार, सुनीत कुमार, भीमसैन, अजय कुमार, अनिल कुमार, चमन लाल ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस बारे उचित दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए जाएं, जिससे ताकि मार्ग बहाल हो सके।
विज्ञापन




लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय शर्मा का कहना है कि विभाग की ओर से मार्ग को बहाल करने के प्रयास जारी हैं। पहाड़ी से भूस्खलन नहीं थम रहा है। इस कारण मलबा हटाने में परेशानी पेश आ रही है। कहा कि दो बार ओर ब्लास्टिंग की योजना बनाई जा रही है, जिससे जर्जर हो चुकी पूरी पहाड़ी को गिराया जाएगा। इसके बाद मार्ग बहाल हो सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें