फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब साहला में खराब हो गई पठानकोट-द्रम्मण रूट की बस

Wed, 08 May 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के साला के पास खराब खड़ी पठानकोट-द्रमण रूट की बस और परेशान खड़े यात्री।संवाद
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। पठानकोट-द्रम्मण रूट पर साहला के पास एचआरटीसी बस खराब हो गई। ऐसे में तेज धूप में कई देर तक इंतजार करने के बाद सवारियों को निजी बस के सहारे अपने गंत्वय तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान सवारियां परिवहन निगम की लचर व्यवस्था को कोसती नजर आईं। सवारियों का कहना है कि ऐसा एक बार नहीं, बल्कि कई बार हो चुका है। ऐसे में सवारियों का आधे रास्ते सरकारी बस से उतरकर आगे का सफर पैदल या फिर निजी वाहनों के सहारे करना पड़ता है।
पठानकोट-द्रमण रूट पर जा रही सरकारी बस बुधवार सुबह 11:00 बजे साला के पास अचानक खराब हो गई। इससे बस में बैठीं लगभग 30 सवारियों को परेशान होना पड़ा। चालक एवं परिचालक ने बस में आई तकनीकी का सवारियों को हवाला दिया। काफी देर तक निगम की दूसरी बस न आने पर सवारियों को निजी बस में बैठकर अपने गंत्वय तक जाना पड़ा।
विज्ञापन

सवारियों में मीना कुमारी, रोशन लाल, रमेश कुमार, मनीष कुमार, सरिता देवी, कमलो देवी और सागर कुमार ने कहा कि कम किराये का लाभ उठाने के लिए सरकारी बसों में सफर करते हैं, लेकिन बीच राह में बस खराब होने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। सवारियों ने परिवहन निगम से मांग की है कि रूटों पर भेजने से पहले बसों की मरम्मत करवाकर ही भेजा जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें