फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गांधी गेट से न्यू बस स्टैंड वाया कसाकड़ा मार्ग पर दोपहिया वाहनों की अब नो एंट्री

Thu, 27 Nov 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में दोपहिया वाहन चालकों के लिए बंद किया गया कसाकड़ा मार्ग।संवाद
विज्ञापन
चंबा। गांधी गेट से न्यू बस स्टैंड के लिए वाया कसाकड़ा होकर अब दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। पुलिस विभाग की ओर से शहर के प्रबुद्धजनों की मांग पर अब कसाकड़ा मोहल्ला में पुलिस ने बैरिकेड लगाकर यह मार्ग दोपहिया वाहन चालकों के लिए बंद कर दिया है। अब यहां से होकर पैदल आवाजाही करने में लोगों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। नियमों का पालन न करने वाले वाले वाहन चालकों को जुर्माने का प्रावधान रहेगा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि लोगों के सुझाव पर ही यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें