फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब बालू में दवा की दुकान सील, 300 नशीले कैप्सूल भी बरामद

Thu, 19 Sep 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नशीली दवाओं की बिक्री करने वाले दवा विक्रेताओं पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कस दिया है। शहर के धड़ोग मोहल्ला के बाद अब विभाग की टीम ने बालू में दवा विक्रेता की दुकान को सील किया है।
विज्ञापन

दवा विक्रेता के खिलाफ लंबे समय से नशीली दवाओं की बिक्री करने संबंधी शिकायतें विभाग के पास पहुंच रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा विक्रेता की दुकान को सील किया। मौके से नशीली दवाओं के करीब 300 कैप्सूल भी बरामद किए हैं। इनके बिल दवा विक्रेता नहीं दिखा पाया। इसके बाद टीम ने दुकान को सील कर दिया। दवा विक्रेता को दवाइयों के बिलों समेत पूरे रिकॉर्ड के साथ कार्यालय में तलब किया है। ड्रग्स लाइसेंस अथॉरिटी धर्मशाला से अगले निर्देश मिलने तक मेडिकल स्टोर सील रहेगा।
युवा पीढ़ी चरस, ड्रग्स के बाद अब नशीली दवाओं का सेवन कर नशे की गर्त में धंसती जा रही है। नशीली दवाएं युवाओं को दवा विक्रेताओं की दुकानों पर आसानी से मिल रही हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने समस्त दवा विक्रेताओं को बिना पर्ची दवाएं देने की मनाही की है। बावजूद इसके कुछ दवा विक्रेता मुनाफा कमाने के चक्कर में युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में धकेल रहे हैं। ऐसे दवा विक्रेताओं पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। शिकायतें मिलने या गुप्त सूचना पर टीम दवा विक्रेताओं की दुकानों पर औचक निरीक्षण कर रही है। बालू में भी कथित नशीली दवाएं बेचने पर दवा विक्रेता की दुकान सील की गई है।
विज्ञापन


स्टेट ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि युवा पीढ़ी को नशीली दवाएं बेचने वालों पर नकेल कसी जा रही है। बालू में कथित मेडिकल स्टोर को सील किया गया है। औचक निरीक्षण के दौरान इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें