फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब सरकारी राशन लगा रहा महंगाई का तड़का

Wed, 19 Nov 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। एक तरफ सरकार महंगाई कम करने के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर सरकारी डिपुओं में मिलने वाली दालों के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे गृहिणियों की परेशानी बढ़ गई है। उनके अनुसार सरकार ने हाल ही में दालों के दामों में छह से 18 रुपये प्रति किलो तक इजाफा किया है, जिससे रसोई का बजट डगमगा गया है। गृहिणियों का कहना है कि सरकार महंगाई कम करने के बजाय बढ़ाने पर उतारू है।
विज्ञापन


डिपुओं से सस्ता राशन उपलब्ध करवाने की बात कही जाती है, लेकिन इस माह दालों के दाम बढ़ गए हैं। इससे उपभोक्ता निराश हैं। -मेहनाज, गृहिणी
दालों के दाम छह रुपये से 18 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। सरकार को उपभोक्ताओं को राहत देनी चाहिए। -बिंदु कुमारी, गृहिणी
डिपुओं में तीन तरह की दालें मिल रही हैं, लेकिन दो महीनों की तुलना में इनके दाम काफी बढ़ गए हैं। बढ़े दामों में कटौती होनी चाहिए। - शमशाद, गृहिणी
दालों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। सरकार को यह बढ़ोतरी वापस लेनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। - मंजू कुमारी, गृहिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें