चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विंटर क्रिकेट कप प्रतियोगिता के शेष मैच अब 27 जनवरी से खेले जाएंगे। पुलिस भर्ती और आगामी गणतंत्र दिवस की परेड के पूर्वाभ्यास के कारण पुलिस मैदान को प्रतियोगिता के लिए बंद कर दिया गया है। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव मेजर एससी नैयर ने बताया कि वर्तमान में प्रतियोगिता का दूसरा दौर शुरू होना है, लेकिन आगामी पुलिस भर्ती की तैयारियों के चलते क्रिकेट मैचों को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब 25 जनवरी के बाद ही मैच खेले जाएंगे। संवाद