फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब चंद्रशेखर मंदिर कमेटी करवाएगी जातर मेला

विज्ञापन
चंद्रशेखर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दीप चौणा  जातर मेले कोलेकर जानकारी देते हुए। 
विज्ञापन
साहो (चंबा)। ऐतिहासिक चंद्रशेखर मंदिर परिसर में 27 अप्रैल को जातर मेले का आयोजन किया जाएगा। इस साल मेले का आयोजन पंचायत प्रबंधन साहो नहीं बल्कि चंद्रशेखर मंदिर कमेटी करवाएगी। पंचायत का कोरम भंग होना इसकी मुख्य वजह है। लिहाजा, जातर मेले को लेकर होने वाला सारा रखरखाव, मेले के दौरान लगने वाली दुकानों का लेखा-जोखा सहित उनकी देखरेख चंद्रशेखर मंदिर कमेटी के तहत ही होगी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अदीप चौणा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अब चंद्रशेखर मंदिर परिसर के भीतर लगने वाली दुकानों में मिठाई समेत अन्य खाद्य सामग्री बनाने पर पाबंदी रहेगी। मंदिर के छत की मरम्मत करवाई गई है। इस कारण अक्सर मिष्ठान समेत अन्य खाद्य सामग्री बनाए जाने से मंदिर की छत खराब हो सकती है। लिहाजा, मंदिर की सुंदरता और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से कमेटी पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदार मंदिर परिसर के बाहर से ही सामान तैयार करवाकर बेचने के लिए दुकान के भीतर रख सकेंगे। इन निर्देशों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों पर कमेटी की ओर से जुर्माना तक लगाने का प्रावधान रहेगा। इस मर्तबा जातर मेले के दौरान मंदिर परिसर में लगाई जाने वाली दुकानों का तीन दिन का 2500 रुपये किराया सुनिश्चित किया गया है। जातर मेले के दौरान साहो समेत शहर तक के दुकानदार व्यापार करने के लिए पहुंचते हैं। लिहाजा, जातर मेले के दौरान स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखना सभी का कर्तव्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें