फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिल जमा न करवाने पर 43 उपभोक्ताओं को भेजे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। समय पर बिजली बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। विद्युत उपमंडल सिहुंता के 43 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। उपभोक्ताओं को नोटिस के माध्यम से 15 दिन के भीतर बिल जमा करवाने के लिए कहा गया है। अगर उपभोक्ता इस समय अवधि में बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई के तहत अस्थायी तौर पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के उपभोक्ताओं के पास बोर्ड की 1.25 लाख की राशि बिजली बिल के रूप में फंसी हुई है। हालांकि, बोर्ड ने कई बार उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने संबंधित हिदायतें दीं लेकिन अभी तक उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। अस्थायी तौर पर कनेक्शन कटने के बाद उसे सुचारु करवाने के लिए उपभोक्ताओं से ढाई सौ रुपये अतिरिक्त शुल्क वसूला जाएगा। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें