फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 19 निजी स्कूलों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में मान्यता नवीनीकरण न करवाने वाले 19 निजी स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने नोटिस के माध्यम से निजी स्कूलों को तीन दिन का समय मान्यता नवीनीकरण के लिए दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगर दी गई मोहलत में यह स्कूल मान्यता नवीनीकरण नहीं करवाते हैं तो उनकी मान्यता रद्द करने की सिफारिश की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुुसार भरमौर, चंबा, मैहला, सिढकुंड, हरदासपुरा, होली, रायपुर, सलूणी, हिमगिरी, समोट, गरनोटा आदि क्षेत्र से ये निजी स्कूल संबंधित हैं। विभाग ने फरवरी माह में सभी स्कूलों को मान्यता रिन्यूअल के लिए निर्देशित किया था और 15 मार्च अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। 177 में से 19 स्कूलों ने अपनी मान्यता संबंधित फाइलें जमा नहीं करवाई हैं। बहरहाल, विभाग की ओर से अब निजी स्कूलों पर शिकंजा कस दिया गया है। गौरतलब है कि हर साल निजी स्कूलों को मान्यता नवीनीकरण करवाना पड़ता है। सत्र बार विभाग की ओर से मान्यता प्रदान की जाती है लेकिन स्कूल प्रबंधक विभागीय आदेशों को हल्के में ले रहे हैं। ऐसे में इन स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा सुरेश कुमार शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें