फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 1883 बिजली उपभोक्ताओं को 15 दिन में बिल देने का नोटिस

Thu, 20 Aug 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विद्युत मंडल चंबा के तहत बिजली बिल जमा न करवाने वाले 1883 उपभोक्ताओं पर बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन

बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर बकाया बिजली बिल जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे। इसके बाद कनेक्शन बहाल करवाने के लिए उपभोक्ताओं को विभागीय प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है। बोर्ड ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय के भीतर अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान कर दें। विभाग की ओर से बकाया राशि की वसूली को लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है। बोर्ड के अधिशासी अभियंता हंस राज चौहान ने बताया कि नोटिस जारी कर जल्द से जल्द उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें