फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ट्रैक्टर और पावर वीडर की सब्सिडी के लिए अब नहीं करना होगा इंतजार

Sun, 22 Sep 2024 09:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के किसानों के लिए राहत की खबर है। ट्रैक्टर और पॉवर वीडर की खरीद करने वाले किसानों को जल्द ही अनुदान राशि मिलेगी। वर्ष (2024 -25) में 6 ट्रैक्टर और 78 पाॅवर वीडर अब तक बिके हैं।
विज्ञापन

इसके लिए सरकार की ओर से पहली किस्त के रूप में 42.30 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। बजट की व्यवस्था होने के बाद अब www.agrimachinery.nic.in पोर्टल के माध्यम से किसान ट्रैक्टर और पॉवर वीडर खरीदने पर 50 अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल में दिए गए लक्ष्य शेष रहने तक जो किसान अपना प्रार्थना पत्र पोर्टल में दर्ज करेंगे, उन्हें उसी समय पोर्टल में यह मशीनरी खरीद कर पोर्टल में बिल दर्ज करने की अनुमति होगी। जो किसान लक्ष्य समाप्त होने के बाद पोर्टल में प्रार्थना पत्र दर्ज करेंगे, उनका प्रार्थना पत्र प्रतीक्षा में जाएगा। इस योजना की अगली किस्त आने पर उन्हें अनुदान दिया जाएगा। किसान केवल इस बात का ध्यान रखें कि कृषि विभाग की ओर से ट्रैक्टर और पावर वीडर खरीदने के लिए केवल www.agrimachinery.nic.in पोर्टल के माध्यम से ही अनुदान दिया जाता है। अन्य किसी भी पोर्टल के माध्यम से ट्रैक्टर और पावर वीडर खरीदने के लिए अनुदान नहीं दिया जाता है।


कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि 42.30 लाख रुपये की राशि पहली किस्त के रूप में पहुंची है। पोर्टल के जरिये किसान अपनी अनुदान राशि ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें