चंबा के पुलिस मैदान बारगाह में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यतिथि पुर्व विधायक सुरे
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में पूर्व मंत्री दिवंगत विद्याधर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को हुआ। इस मौके पर चुराह के पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का पहला मैच नो लिमिट फिटनेस जिम और साच टीम के बीच खेला गया। इसमें नो लिमिट फिटनेस जिम की टीम 48 रन से जीती। नो लिमिट फिटनेस जिम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 160 रन बनाए। इसमें गौरव राजपूत ने 51 गेंदों में 97 रन की शानदार पारी खेली। एजे ने 18 रन बनाए। साच की ओर से राज ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साच की टीम 112 रन पर ही सिमट गई। इसमें विकेश ने 42 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। फिटनेस जिम की टीम ने मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।