तेलका (चंबा)। सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत नड्डल के डुगली गांव में लापता महिला का नौ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। जानकारी के अनुसार 23 अगस्त को स्थानीय निवासी निर्मला देवी खेत में पानी के तेज बहाव में बह गई थी, जिसके बाद से रेस्क्यू टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हैं। नायब तहसीलदार कमलेश कुमार की अध्यक्षता में गठित टीम मौके पर लगातार कार्य कर रही हैं। सर्च अभियान के दौरान महिला की चप्पल और कपड़ों का कॉलर बरामद हुआ है। खोज के लिए मेटल डिटेक्टर टीम और डॉग स्क्वायड बुलाई है।