फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर में नहीं मिला बाल श्रम का कोई मामला

Wed, 06 Dec 2023 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। बाल श्रम की पड़ताल को लेकर जनजातीय क्षेत्र भरमौर के भरमौर, पट्टी बाजार समेत आसपास संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बाल श्रम का कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन

टीम ने मुख्य बाजार सहित विभिन्न संस्थानों में व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण की अगुवाई तहसीलदार भरमौर तेज राम ने की। श्रम निरीक्षक ऋषभ चौधरी समेत चाइल्ड वेलफेयर कमेटी निशा, जिला बाल सरंक्षण इकाई से माला, और चाइल्ड लाइन टीम के जिला समन्वयक कपिल शर्मा, सदस्य काजू राम समेत महिला अधिकारी जवान रीता रत्न और सीमा ठाकुर मौजूद रहे। टीम ने निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि वे दुकानों में 14 साल से कम किसी भी बच्चे को न रखें। अगर इस तरह का कोई मामला सामने आता है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम की ओर से इस तरह का निरीक्षण करने का मकसद बाल श्रम के मामलों पर रोक लगाना है।
बीस नवंबर से दस दिसंबर तक जिले में बाल श्रम की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसके तहत जिले भर में निरीक्षण किया जा रहा है। इससे पहले तीसा और अन्य क्षेत्रों में टीम दबिश दे चुकी है। राहत की बात यह है कि अब तक बाल श्रम का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। श्रम निरीक्षक ऋषभ चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत शहर में निरीक्षण किया गया। कहा कि कोई भी बाल श्रम का मामला सामने नहीं आया है। कहा कि दुकानदारों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें