फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आरटीआई वेल्फेयर एसोसिएशन का धरना 5वें दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। आरटीआई वेलफेयर एसोसिएशन का धरना पांचवें दिन में प्रवेश कर गया। मंगलवार को अशोक कुमार, सोभिया राम, प्रशांत महाजन, उत्तम चंद वशिष्ठ, अजय कुमार, बालक राम, पियूष, बंटू समेत अन्य धरने पर बैठे रहे। उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों की इस मुहिम की सराहना करते हुए जिला प्रशासन की कारगुजारी की निंदा की। सलूणी ब्लॉक की ब्याणा पंचायत के अशोक कुमार ने लोनिवि की कारगुजारी को बयां करते हुए कहा कि कोरोना काल से आज तक साहो क्षेत्र की परौथा से सरा तक मात्र सात किलोमीटर की सड़क का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। इसी बीच सोभिया राम ने कहा कि अगर चंबा प्रशासन ने धरने पर बैठे लोगो की मांगें जल्द पूरी नहीं कीं तो मैं आमरण अनशन पर बैठ जाऊंगा और यहीं पर आत्मदाह कर लूंगा। उन्होंने उपायुक्त से आत्मदाह की अनुमति प्रदान करने की गुहार लगाई है। उत्तम चंद ने कहा कि चंबा प्रशासन को जो ज्ञापन अब तक दिए गए हैं, उन पर निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए और माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन किया जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें