चंबा। जिले में मंगलवार को नौ और लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। वहीं स्वस्थ होने वालों का रिकवरी रेट 98.61 फीसदी है। मंगलवार को कोरोना संक्रमित आने वाले लोगों को होम आइसोलेट करवाकर उन्हें उचित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब संक्रमितों की निगरानी करने का जिम्मा आशा वर्करों को सौंपा गया है। आशा वर्कर अब संक्रमितों की रोजाना मानीटरिंग करेंगी।
गौरतलब है कि सोमवार को 250 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जाए। इनमें से रैट से 185 सैंपलों में से सात और आरटीपीसीआर लैब में भेजे गए 65 सैंपलों में से दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं दो लोगों ने कोरोना महामारी को मात दी। वर्तमान समय में अब संक्रमितों का आंकड़ा 73 पहुंच गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने लोगों से कोरोना नियमों जैसे मास्क पहनने, किसी से हाथ न मिलाने और आंशका होने पर कोरोना टेस्ट करवाने का आग्रह किया है। बताया कि वैश्विक महामारी लापरवाही के कारण बड़े विस्फोट का कारण भी बन सकती है। इससे बचने का एकमात्र उपाय कोविड नियमों का पालन करना ही है।