फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शबद-कीर्तन से निहाल की संगत

विज्ञापन
विज्ञापन
शबद-कीर्तन से निहाल की संगत
विज्ञापन

गुरु रविदास के जन्मोत्व पर काकड़ोलू में सजा दरबार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सतगुरु रविदास महाराज के 647वें जन्मोत्सव मनाने की शृंखला में कीर्तन दरबार और गुरु के लंगर का आयोजन गुरु रविदास सभा काकड़ोलू के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाई सुनील कुमार, भाई जयेश अहीर, अनिल भारद्वाज, पिंकी तथा अन्य रागी जत्थों ने गुरु रविदास की महिमा का गुणगान किया गया। इस दौरान सगल भवन के नायेका इक छिन दरस दिखाए जी, कह रविदास सभे जग लुटेया हम तो एक राम कह छूटया, भगतां की टेक तू संता की ओट तू सच्चा सिरजणहारा...आदि शब्द गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। प्रातः आसा दी वार से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उसके उपरांत गुरु जस कीर्तन, पाठ का भोग और आरती की गई। कार्यक्रम के दौरान गुरु रविदास सभा चंबा के प्रधान जितेंद्र सूर्या, वरिष्ठ उप प्रधान उपप्रधान सुदेश चंद्रा, गुरु रविदास सभा काकड़ोलू के प्रधान रमेश चंद, अनिल कुमार, मान सिंह, तिलक राज, सुनील कुमार, कुलदीप, संजू, पंकू, अनिता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें