फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 20 दिन से अंधेरे में कट रहीं रातें, नहीं लगा ट्रांसफार्मर

Sun, 16 Jul 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। देहरी और द्रेबड़ गांवों में पिछले 20 दिन से नया ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं हो पाया है। इसका खामियाजा बीमार व्यक्ति, नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और गृहिणियों को भुगतना पड़ रहा है। आलम यह है कि देहरी में ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद सैकड़ों आबादी अंधेरे में डूबी है लेकिन बोर्ड की ओर से ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर को चरोड़ी सड़क तक पहुंचाने की बात कही गई।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों में नया ट्रांसफार्मर मिलने की उम्मीद जगी लेकिन पांच किमी पैदल चलकर ट्रांसफार्मर को कंधों पर उठाकर सड़क तक पहुंचाने के बाद ग्रामीणों को नया ट्रांसफार्मर का इंतजार करने के लिए कहा गया। लिहाजा, 20 दिन बीत जाने के बाद भी नया ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीण अब खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इतना ही नहीं, बोर्ड के प्रति ग्रामीणों ने रोष भी प्रकट किया है कि उन्हें बोर्ड प्रबंधन ने झूठा आश्वासन दिया कि जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा। बावजूद इसके ग्रामीण 20 दिन से अंधेरे में रातें काटने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों मुस्ताक, अब्दुल शकुर, मजीद, प्यार दीन आदि ने बताया कि बिजली बंद होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इतना ही नहीं, पिछले 20 दिन से गृहिणियां दीये या मोमबत्ती की रोशनी से रात का खाना बना रही हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोग के कपड़ों पर स्त्री भी नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों के मोबाइल भी बंद पड़े हैं। ग्रामीणों ने अब साफ किया है कि जल्द नया ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं किया गया तो वे उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने में पीछे नहीं हटेंगे। कहा कि बार-बार विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों को बिजली गुल होने की समस्या के बारे में अवगत करवाया जा रहा है बावजूद इसके बोर्ड समस्या का समाधान करने की बजाय उनकी परेशानी का बढ़ाने का कार्य कर रहा है
विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता परवेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या ध्यान में है। कहा कि बोर्ड प्रबंधन की कोशिश जारी है। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें